सिरौली गौसपुर: गोबरहा करौनी में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 20 बीघा फसल जलकर हुई राख
तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत गोबरहा करौनी में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग करीब 20 बीघा गेहूं की फसल चलकर हुई राख।घटनाशनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। इस अग्निकांड में उदयभान सिंह विजय शंकर सिंह राजेंद्र निषाद महेंद्र निषाद केदार सिंह सहित कई किसानों की फसल जल गई है। सूचना पर कोतवाली टिकैतनगर कोतवाल मनोज कुमार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।