सदर: जाल में मछली की जगह फंसा शिवलिंग, वाराणसी में गंगा नदी से मिला शिवलिंग
महादेव की नगरी काशी में शिवलिंग का मिलना कोई बहुत आश्चर्यजनक बात नहीं है, लेकिन गंगा की तलहटी से शिवलिंग मिलना इतिहासकारों समेत पुरातत्व एक्सपर्ट के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद इलाके में ये शिवलिंग मल्लाहों को मछली पकड़ने के लिए लगाए गए एक जाल में मिला।