डीडवाना जिला मुख्यालय पर एक गुटखा व्यापारी पर सीजीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी को लेकर कार्रवाई की गई। टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए दुकान एवं गोदाम को सीज किया है। जानकारी के अनुसार लाखों रुपए के गुटका बीड़ी सिगरेट के पाउच को भी सीज किया गया है।