मुरैना नगर: महावीरपुरा में दिनदहाड़े सूने घर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा इलाके में गुरुवार के दिन दिनदहाड़े सूने घर से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। कौशल डंडोतिया के घर में घुसे दो बदमाश गैरेज से हीरो स्प्लेंडर बाइक ले गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो आज शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।