हरदोई: नगर पालिका अध्यक्ष ने मोदी गारंटी रथ का किया स्वागत, लाभार्थी बोले सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा
Hardoi, Hardoi | Jan 31, 2024 हरदोई में बुधवार सुबह अम्बेडकर पार्क के पास मोदी गारंटी तक पहुंचा। यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर विश्व मधुर ने रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाकर उनका सम्मान भी किया गया। रथ में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं का प्रसारण भी किया गया।