जबलपुर: गांधी जयंती पर जबलपुर सेंट्रल जेल से गूंजी आजादी की दूसरी खुशी, 14 साल की सजा पूरी करने वाले आजीवन कारावासी रिहा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रिहाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर अच्छे आचरण वाले आजीवन कारावास के बंदियों को रिहा किया गया है। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि पहले कैदियों की रिहाई साल में केवल दो बार 15 अगस्त और 26 जनवरी को होत