सीसामऊ में खाकी का रौब! ई-रिक्शा चालक से पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो वायरल
कानपुर: सीसामऊ थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि विवाद गलत दिशा में वाहन चलाने को लेकर शुरू हुआ था। वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ हाथापाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान सीसामऊ थाने में तैनात सिपाही राघव के रूप में बताई जा रही है।
हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उच्च अधिकारियों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
📍 स्थान: सीसामऊ, कानपुर
.
#Kanpur #KanpurNews #Sisamau #KanpurPolice #GroundZeroNew
Mathura, Mathura | Sep 15, 2026