बरेली: गोवंशों के लिए भूसा जुटाने मैदान में उतरे DM, बोले- ज्यादा से ज्यादा दान करें
बरेली में गोवंशों के भरण-पोषण को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित स्थाई और अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों के लिए अधिक से अधिक भूसा संग्रह किया जाए। डीएम ने कहा कि भूसा ऐसी सुरक्षित जगह रखा जाए जहां बारिश से खराब न हो। इसके साथ ही नोडल अधिकार