तारानगर: बुचावास में पुरानी रंजिश के चलते आम रास्ता रोकने का आरोप, तहसीलदार को सौंपा प्रार्थना पत्र, रास्ता खुलवाने की मांग
तारानगर के निकटवर्ती गाँव बुचावास में पुरानी रंजिश के चलते आम रास्ता बंद करने के आरोपी का मामला सामने आया है। गांव निवासी काशीराम पुत्र श्योदानाराम ने तहसीलदार तारानगर को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। काशीराम का आरोप है कि गांव के ही रिड़मल राहड़ पुत्र बालूराम ने उनके घर के गेट व आम रास्ते पर हरी लकड़ियां डालकर रास्ता रोक दिया।