बाबई: चोराहट में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया ममला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी डालचंद पिता धर्मदास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी नंदकिशोर और पवन दोनों ने फरियादी से ग्राम चोराहट में फरियादी की दुकान के सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।