बाबई: माखननगर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मूंग उपार्जन की समय सीमा बढ़ाने की रखी मांग
बुधवार को माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर चर्चा की इस दौरान विधायक ने सीएम को एक ज्ञापन सौंप कर समर्थन मूल्य पर उपार्जन के कार्य की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अधिक वर्षा होने के कारण क्षेत्रीय किसान अपनी मूंग की धुलाई नहीं कर पा पाए हैं।