बाबई: पीलीकरार में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला लक्ष्मीबाई पति महेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की। आपसी विवाद के चलते आरोपी सुरेश और रीना दोनों ने फरियादी महिला से उसके घर के सामने उसे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।