बाबई: भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं सहित विधायक ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्
रविवार को माखननगर के भाजपा कार्यालय में भारतीय जन संघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।