अंबाह: दोहरी रोड पर चाचा को भतीजे ने मारी गोली, संपत्ति विवाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambah, Morena | Jul 10, 2026 दोहरी रोड पर सिर में गोली लगने से दोहरी गांव का सतेंद्र सिंह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वही सतेंद्र सिंह ने सगे भतीजे द्वारा गोली मारने की बात बताई है। सतेंद्र सिंह और भतीजे में साल 2024 से जमीन का विवाद चला आ रहा है। वही फायरिंग की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार