उदाकिशुनगंज में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। ग्लोबल हेल्थ केयर सेंटर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने की। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान ने युवाओं से पार्टी से जुड़कर चिराग पासवान के हाथ मजबूत करने की अपील की।