करपी: करपी इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Karpi, Arwal | Apr 29, 2026 करपी इमामगंज पथ में बुधवार को दोपहर दो बजे हंसराज बाग मोड़ पर बाइक एवं बोलेरो की सीधी टक्कर में तेरा गांव निवासी सुजीत कुमार नामक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई ।जबकि छोटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की चिकित्सा सदर अस्पताल अरवल में चल रही है।