मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के पहले सीनेट चुनाव में शिक्षणेत्तर कर्मचारी के एक पद के लिए मतदान हुआ
Munger, Munger | Aug 11, 2025 मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के पहले सीनेट चुनाव के पहले चरण में सोमवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी के एक पद के लिए मतदान हुआ। यह मतदान 17 अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों के लिए था। कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। कुल 191 मतदाताओं में से 187 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 97.9 रहा। सभी केंद्रों पर विश्वविद्यालय की ओर स