*मकर संक्रांति* के पावन अवसर पर *उपायुक्त अजय नाथ झा* ने *सेक्टर 05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों और सोलगडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम* में पहुँचकर *मानवता और संवेदनशीलता* का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे *दिव्यांग, अनाथ बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर पर्व की खुशियां साझा* कीं।