पन्ना: पन्ना में भीषण अग्निकांड, भांजी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सब कुछ राख
Panna, Panna | Mar 9, 2026 पन्ना के अजयगढ़ से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ टिकुरिया मोहल्ला निवासी मुजीब खान के घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में भांजी की शादी के लिए जुटाए गए गहने, नगदी और सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे दाने-दाने को मोहताज है। स्थानीय प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की जा रही है।