बटियागढ़: पथरिया एसडीएम ने हटा पुलिस के साथ भदभदा वाटरफॉल का किया स्थलीय निरीक्षण
बटियागढ़ ब्लाक के हारट गांव के पास सुनार नदी के चर्चित भदभदा वाटरफॉल में नहाने धोने और आमलोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध, धारा 144 लागू करने के बाद आज पथरिया sdm महेंद्र गुप्ता ने हटा थाना पुलिस के साथ भदभदा का स्थल निरीक्षण कर यंहा सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरस्त की, नदी जाने वाले मार्गो पर मिट्टी डालकर बन्द किया सुरक्षा के लिए चौकीदार और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई