रघुराजनगर नगरी: नीलकंठ आश्रम में महाराज जी की प्रतिमा खंडित, विवाद गहराया; साधु-संतों व सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ओइला आश्रम में बम महाराज की मूर्ति खंडित किए जाने और ट्रस्ट की संपत्ति पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, 25 जुलाई को प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हवन के दौरान कुछ लोग आश्रम पहुंचे, साधु-संतों से विवाद कर मूर्ति के हाथ का अंगूठा तोड़ दिया, जिससे प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकी। एवं आश्रम की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।