होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में निज निवास स्थित कार्यालय पर राज्यसभा सांसद ने NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो का किया स्वागत
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित राज्यसभा सांसद के निज निवास कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सांसद माया नारोलिया ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ‘नर्मदा दर्शन यात्रा’ के तहत नर्मदा घाटी की पौराणिक सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और लोक-जीवन के अध्ययन हेतु निकले प्रियंक कानूनगो का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।