सोनो: सोनो में बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता
Sono, Jamui | Jun 25, 2026 सोनो के बरनार नदी पर सोनो-चुरहेत के बीच बने बेली ब्रिज के साइड का एक प्लेट टूट जाने से गुरुवार एक बजे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. हालांकि प्लेट टूटने के बावजूद पुल पर यातायात सामान्य रूप से जारी है और आवागमन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है. बावजूद इसके लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पुल के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंच सकता