गिरिडीह: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, पचंबा थाने में हंगामा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार छेड़छाड़ करने और गलत इरादे को अंजाम देने का प्रयास करने का आरोप लगा है।घटना को लेकर बीते देर शाम और शनिवार को 10 बजे तक पचंबा थाना में हंगामा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।