कोडरमा: वन विभाग कोडरमा टीम ने महाराणा प्रताप चौक के पास से अवैध ढिबरा लदा एक पिकअप वाहन ज़ब्त किया
वन विभाग कोडरमा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के समीप से एक पिकअप वाहन पर लोड करीब डेढ़ टन ढिबरा को जब्त किया है। वन विभाग के रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ढिबरा लोड वाहन को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय परिसर में रखा गया