बांका: बांका के शास्त्री चौक पर एक हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचला, महिला की हुई दर्दनाक मौत
Banka, Banka | Jun 6, 2026 बांका शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे एक हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। जिस महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही हाइवा चालक वाहन को लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई। मृतका की पहचान बिरनी गाड़ियां गांव निवासी अनीता देवी के रूप में हुई।