बालाघाट: उमस भरी गर्मी मासूमों पर पड़ी भारी, अस्पताल में उमड़ी बच्चों की भीड़
बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी ने मासूम बच्चों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। 9 अप्रैल की दोपहर में जिला अस्पताल में बच्चों की भीड़ देखी गई हैं। जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें कई को भर्ती कर उपचार देना पड़