वारासिवनी: पुस्सुटोला मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना, पिकअप और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम पुस्सुटोला के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवधाम वारासिवनी निवासी सरवन पटले की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी आरती पटले, पुत्र मयूर एवं पुत्री आरजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जनपद पंचायत सदस्य जीतू राजपूत मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय बालाघाट पहुंचाया।