पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन ने छठ पूजा पर्व की तैयारी के लिए रामेश्वर मंदिर और घाटों का लिया जायजा
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर थाना जन्सा अन्तर्गत वरुणा नदी के किनारे स्थित रामेश्वर मंदिर एवं घाटों का निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान सभी घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।