काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने घर-घर जाकर कचरा संग्रहण अभियान की शुरुआत की
काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने अपने सफाई और सहायक सेवाएं इकाई द्वारा सोमवार को सुबह 10 बजे घर-घर जाकर कचरा संग्रहण अभियान की शुरुआत की गयी है। यह महत्वपूर्ण पहल विश्वविद्यालय के सभी आवासीय क्षेत्रों, छात्रावासों और शैक्षणिक/प्रशासनिक भवनों में ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए प्रभावी रूप से काम करने के लिए बनाई गई है,।