बिहार: बिहार शरीफ नगर निगम ने शहजादपुर प्राथमिक विद्यालय में 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम का आयोजन किया
Bihar, Nalanda | Apr 28, 2025 नगर निगम, बिहारशरीफ के तत्वाधान में आयोजित "आपका शहर आपकी बात " कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड संख्या 50 के शहजादपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर 3 बजे आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में स्थानीय नागरिकों के साथ नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया ।