परिहार: बराही से चरस के साथ गिरफ्तार इनामी प्रभु भगत हाजत से फरार, डीएसपी ने की पुष्टि
परिहार पुलिस ने रविवार देर रात बराही गांव के पास से 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रभु भगत को एक किलो 23 ग्राम चरस, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे थाना हाजत में रखा गया। सोमवार सुबह वह हाजत से फरार हो गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) आशीष आनन्द ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तार