प्रभात पट्टन: ग्राम बिरुल बाजार में मनाया गया भुजरिया पर्व, हर्ष उल्लास के साथ नदी में तोड़े गए भुजारिए।
बिरूल बाजार में रक्षाबंधन के दूसरे दिन आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भुजरिया पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे और युवाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे कपड़ों में महिलाएं मोहल्लों से टोलियां बनाकर डलियों में भुजरिया लेकर निकली और हर चौक में भुजरियों को रखकर उनके चारों ओर परिक्रमा कर गेंहू अर्पित किए गए।