भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: विजयवर्गीय के बयान पर सियासी बवाल, इस्तीफे की मांग इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में संज्ञान लिया है, वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित अमर्यादित बयान से विवाद खड़ा हो गया।