कानपुर: घर से नाराज होकर बीटेक छात्र ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, हुई मौत
घर से नाराज होकर बीटेक छात्र ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया हैं। थाना प्रभारी ने बुधवार 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी है पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया इसलिए आवश्यक कार्रवाई करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।