कानपुर: कानपुर नगर निगम ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क का ऑफिस और स्टोर किया सील, बकाया राशि ₹8 करोड़
कानपुर नगरनिगम ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीनपार्क में मंगलवार 2 बजे खेल विभाग का ऑफिस और स्टोर रूम को सील कर दिया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि, हाउस टैक्स लगभग 8 करोड़ रुपए बकाया है। कई बार नोटिस के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया है। नोटिस को संज्ञान में लेने के बाद भी खेल विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद सील की कार्रवाई की गई।