सोहागपुर: गरफंदिया गांव: पट्टे की भूमि पर कब्जा करने वाले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत
शहडोल जिले के गरफंदिया गांव के रहने वाले दशरथ कोल मंगलवार को लगभग 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के ही रहने वाले अभिषेक द्विवेदी के द्वारा उनके पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।