राघोगढ़: सकोनया के युवक की मौत नेशनल हाईवे 46 जंजाली चौकी पर शव रख चक्काजाम घंटों चला हंगामा बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस फोर्स
Raghogarh, Guna | Jun 17, 2026 राघोगढ़ थाना पुलिस चौकी जंजाली के सकोनया गांव में युवक की मौत के बाद चौकी के सामने NH 46 पर शव रखकर परिजनों ने चक्का जाम किया। 16 जून देर रात तक हंगामा हुआ। 17 जून को SDOP दीपा डोडवे ने बताया, नारायणपुरा और सकोनया गांव की गुर्जर समाज की लोगों में विवाद है। 12 जून को मृतक दीनदयाल गुर्जर से घटना हुई 16 जून को भोपाल में मौत हो गई। जांच और कार्यवाही जारी है।