कानपुर: बर्रा के संकट मोचन मंदिर के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग बाल-बाल बचे
बर्रा के संकट मोचन मंदिर के पास एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के कई लोग कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया घटना में कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई है।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।