सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम में तैयारियां तेज, नमामि गंगे घाट पर भोलेनाथ की भव्य पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। मेले के शुभारंभ में अब महज 41 दिन शेष रहने के कारण सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे हुए हैं। नगर परिषद की ओर से नमामि गंगे घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। घाट परिसर में रंग-रोगन के साथ दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की जा रही