पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित मौर्या पथ से ATM मशीन से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
खबर राजधानी पटना से है। जहां इन दिनों एटीएम मशीन से चोरी किए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। आपको बता दे कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के मौर्या पथ स्थित एक एटीएम मशीन से छेड़छाड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।