पटना ग्रामीण: पटना हाई कोर्ट की बिल्डिंग से एक वकील ने लगाई छलांग, अस्पताल में है इलाजरत
खबर राजधानी पटना से है। जहां पटना हाई कोर्ट की बिल्डिंग से एक वकील ने छलांग लगा दी। आपको बता दे कि वकील दूसरे फ्लोर से कूदा था। लेकिन वह छज्जे पर जा गिरा जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। पटना हाई कोर्ट में मुंशी के तौर पर कार्यरत निशांत पांडे ने बताया कि, एक केस से परेशान होकर वकील ने बिल्डिंग से छलांग लगाई थी।