बालोद: पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: जोगेंद्र साहू को मिली पुरूर थाने की कमान, जिले में 4 टीआई, 7 एसआई और 5 एएसआई के तबादले
Balod, Balod | Apr 18, 2026 जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी योगेश पटेल ने जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों (टीआई), 7 उपनिरीक्षकों (एसआई) और 5 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) का तबादला आदेश जारी किया है। इस तबादले में कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।