विदिशा नगर: अपना घर आश्रम ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को बचाया
अपना घर आश्रम विट्ठल नगर द्वारा समाज सेवा के तहत एक सराहनीय कार्य किया गया। आश्रम के अध्यक्ष डॉ. जी.के. माहेश्वरी के निर्देशन में समाजसेवी सोहेल अहमद बबलू ने रविवार सुबह 10 बजे कछुआ बरखेड़ा क्षेत्र से एक जरूरतमंद व्यक्ति का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।यह कार्रवाई देवेंद्र दांगी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही आश्रम की टीम मौके पर पहुंची।