बड़वानी: बडगांव में 15 एकड़ खेतों में खड़ी फसल में लगी आग, फायर फाइटरों की मदद से पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान
बड़वानी के समीप बडगांव के अजा फलिया में गेहूं की पकी फसल कटाई की जा रही थी तभी अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई । आग हवा की दिशा में फैल कर अन्य खेतों तक पहुंची। आग लगने से 5 किसानों के खेत राख बन गए। सूचना मिलते ही नगरपालिका फायर फाइटरों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इस दौरान पटवारी ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना कर नुकसानी का पंचनामा तैयार किया है।