लातेहार: मनिका प्रखंड के ईसाई परिवार के सदस्यों ने लातेहार एसपी से सुरक्षा की मांग की
मनिका प्रखंड के हटा ग्राम निवासी ईसाई परिवार ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे आरोप लगाया कि उन्हें गांव के लोग धार्मिक प्रताड़ना देकर मारपीट करते हैं। वही बताया कि जब मामले की कानूनी प्रक्रिया हम ईसाई परिवार के लोगों ने आगे बढ़ाया तो गांव वाले हम सभी को यह कहने लगे की जेल जाना ही है तो तुम सभी की हत्या कर कर जाएंगे। इसलिए लातेहार एसपी से रक्षा की गुहार लगा रहे है