लातेहार: लातेहार के पथकी जंगल में रविवार दोपहर 12:00 बजे सड़क दुर्घटना, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
लातेहार के पथकी जंगल में रविवार की दोपहर 12:00 बजे हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक चालक सूरजमल प्रसाद सतबरवा कामारू ग्राम निवासी अपने निजी कार्य से लातेहार आ रहा था तभी रास्ते में उसकी आंख किसी कारणवश बंद हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। जिससे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया।