लातेहार: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राजद ने निकाला कैंडल मार्च
राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा शनिवार की शाम करीब छह बजे जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमला में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की घटना की कड़ी निंदा की है। राजद जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव के नेतृत्व में खेल स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च बस स्टैंड होते हुए समाहरणालय पहुंचकर केंडिल जलाकर शहीदों को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।