गायघाट: बखरी चौक पर पहुंचा नेपाल से पैदल चलकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए निकला युवक, लोगों में चर्चा का विषय
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बखरी चौक पर मंगलवार दोपहर दो बजे में नेपाल से पैदल यात्रा कर रहे एक युवक के पहुंचने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया। युवक ने अपना परिचय नेपाल के मोहतरी जिला स्थित हटेर गांव निवासी 24 वर्षीय रूपेश कुमार यादव के रूप में दिया। रूपेश ने बताया कि वह बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी के गांव जा रहे हैं।