रायबरेली: मालिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने बस को ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की हुई मौत व 4 लोग हुए घायल
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,मालिन के पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने,बस को ओवरटेक करने के चक्कर में,रविवार को बारात से लौट रही कार,ट्रक से टकरा गई,जिसमें सवार दो युवतियों की मौत हो गई,जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने दोनों शवों को,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।